ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

घर में फर्श के नीचे मिला सांपों का बसेरा, खुदाई में निकले 36 से अधिक कोबरा के बच्चे; गांव में दहशत

Bihar News: पूर्णिया के बैसा प्रखंड में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सपेरे ने सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि वन विभाग और प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के खपड़ा पंचायत स्थित कानिमालदह भटवार गांव में एक पक्के मकान के फर्श की खुदाई के दौरान 36 से अधिक जहरीले सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एक सपेरे ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सतर्क हो गए हैं।



जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पांडव बोसाक के घर में पिछले कुछ दिनों से फर्श के नीचे सरसराहट और फुफकार जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। परिवार को आशंका हुई कि मकान के नीचे सांपों का बसेरा हो सकता है। इसके बाद एक पेशेवर सपेरे को बुलाया गया और कमरे के एक हिस्से में खुदाई शुरू की गई।



खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से एक के बाद एक कई जहरीले सांप और उनके बच्चे निकलने लगे। देखते ही देखते सांपों की संख्या 36 से अधिक हो गई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।



सपेरे ने सावधानीपूर्वक करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी छोटे-बड़े सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थैलों और डिब्बों में रखा गया, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके।



घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके की निगरानी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों और खेतों में भी जांच कराई जा रही है, ताकि यदि अन्य सांप मौजूद हों तो उनका भी सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।



घटना के बाद पांडव बोसाक का परिवार सहमा हुआ है। वहीं, गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है। वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और किसी भी सांप के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत प्रशासन या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता