ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

BIHAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह करेंगे बिक्रमगंज का दौरा, रोहतास की धरती से भरेंगे हुंकार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

BIHAR: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में इस मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय माना जा रहा है। यह जानकारी खुद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल

bihar
PM मोदी का बिहार दौरा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में इस मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय माना जा रहा है। यह जानकारी खुद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि शाहाबाद इलाके में होने वाली एक बड़ी रैली के लिए बिक्रमगंज का चयन किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी इसी मंच से देशवासियों को संबोधित करेंगे।


25 से 30 मई के बीच तय होगी तारीख

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी भी हो सकता है। इसकी अंतिम तिथि अगले 4–5 दिनों में घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रैली केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि देश की शक्ति और नेतृत्व का प्रदर्शन होगी।


बिक्रमगंज की धरती से गूंजेगी मोदी की हुंकार

दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सीमा पार आतंकवाद को जवाब दिया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, उसी तरह बिक्रमगंज की धरती से मोदी एक बार फिर जनता के बीच से हुंकार भरेंगे, जिसकी गूंज पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।


दो लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना

रैली की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए सभी मोर्चों पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। जिलास्तरीय नेताओं को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, और लॉजिस्टिक्स से जुड़े निर्देश दिए गए हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता