PM Modi Bihar Visit Live: बिहार में अब कभी भी विधानसभा चुनाव कराए जाने का ऐलान हो सकता है। बिहार चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है और इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैंं। पीएम नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंच गए हैं। यहां से वो बिहार के कई बड़ी सौगात देंगे। पीएम ने सबसे पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ किया और उसके बाद चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया है। इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजद पर जमकर हमला बोला है।
नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लिए काफी काम कर रहे हैं।आपको उनका स्वागत करना चाहिए। पीएम मोदी ने हमेशा बिहार पर ख़ास ध्यान दिया है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि उनलोगों ने कुछ किया है कभी पिछली बार भी जबरदस्ती हमारे पार्टी के एक लोग उनके साथ ले गए थे ,अभी यहीं बैठे हैं लेकिन अब यह गलती नहीं होगा।
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब 2005 में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी, तब से बिहार का विकास शुरू हुआ। हम लोगों ने बुर्जुग, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन 1100 रुपए कर दी है। अब घर में बिजली है। 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।
इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब 2005 में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी, तब से बिहार का विकास शुरू हुआ। हम लोगों ने बुर्जुग, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन 1100 रुपए कर दी है। अब घर में बिजली है। 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।
इधर,सीएम नीतीश ने कहा कि चुनाव से पहले तक 50 लाख से ज्यादा नौकरी और रोजगार हो जाएगा। अगले 5 सालों में एक करोड़ से ज्यादा नौकरी, रोजगार देंगे। रैली में आए लोगों से खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत करने की अपील की।






