PATNA: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के उस बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव को पहले 10वीं की परीक्षा पास करनी चाहिए, उसके बाद ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव देना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा मंत्री तेजस्वी यादव को मैट्रिक की परीक्षा पास करने की सलाह दे रहे हैं, तो उन्हें एक और सुझाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए कहा जाए।
प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार की जनता की ओर से भी आग्रह करना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव दोनों 2027 में मैट्रिक की परीक्षा दें। इससे लोगों को यह भरोसा होगा कि दोनों नेता अपने दम पर मैट्रिक की परीक्षा पास कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और परीक्षा जैसे मुद्दों पर नेताओं को बयान देने से पहले अपनी बातों और दावों को लेकर जनता के सामने स्पष्ट होना चाहिए। प्रशांत किशोर का यह बयान शिक्षा मंत्री के बयान के जवाब के तौर पर सामने आया है।




