ब्रेकिंग
Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 15 नए प्रदेश महासचिवों की नियुक्ति की है। जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बिहार न्यूज
देखिये पूरी LIST
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज को फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में पार्टी ने बुधवार को 15 नए प्रदेश महासचिवों की सूची जारी की। इन नियुक्तियों में जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें यादव, सहनी, मांझी, ब्राह्मण, मुस्लिम समेत अन्य जातियों को तरजीह दी गई है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की थी। पहले पार्टी की पंचायत और प्रदेश स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद पीके ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की और विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन के पुनर्गठन पर ध्यान दिया।


जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि नई जिम्मेदारी में प्रदेश महासचिव क्षेत्रीय कोर कमिटी और जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का कार्य संभालेंगे।


प्रशांत किशोर बिहार में अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए जिलों में जाकर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी पदों पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं।




जन सुराज के प्रदेश महासचिवों की LIST

नरेश मांझी (गयाजी)

सुरेश पटेल (वैशाली)

हेमंत चौबे (कैमूर)

अमित सागर (लखीसराय)

सुरेंद्र यादव (दरभंगा)

नवल किशोर सिंह (सहरसा)

हसमुद्दीन खान (सीवान)

शत्रुघ्न सहनी (मुजफ्फरपुर)

अरविंद साह (भागलपुर)

विजय कुमार (किशनगंज)

ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी (सारण)

सुबोध यादव (पूर्वी चंपारण)

इत्तेफाक आलम (पूर्णिया)

संजय गौतम (बेगूसराय)

समीउल्लाह शमीम (दरभंगा)

टैग्स