ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार : पुलिसवाले ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील फोटो, शिकायत के बाद अब केस दर्ज

DARBHANGA : दरभंगा जिले में एक पुलिस वाले को रंगीन मिजाजी भारी पड़ गई। दरअसल पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीर डाली गई थी। इस मामल

बिहार : पुलिसवाले ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील फोटो, शिकायत के बाद अब केस दर्ज
Editor
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा जिले में एक पुलिस वाले को रंगीन मिजाजी भारी पड़ गई। दरअसल पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीर डाली गई थी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस कर्मी के खिलाफ स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरा मामला साइबर सेनानी ग्रुप में अश्लील फोटो डाले जाने से जुड़ा है। 


बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले में महिला साइबर सेनानी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी हलधर मंडल ने कुछ अश्लील फोटोग्राफ डाल दिए। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के मुताबिक सोमवार की सुबह पुलिस लाइन में पदस्थापित हलदर मंडल की तरफ से इस ग्रुप में अश्लील फोटो डाला गया। जिस मोबाइल नंबर से ग्रुप में तस्वीरें डाली गई उसकी जांच करने पर यह हलदर मंडल का पाया गया। ग्रुप के एडमिन ने बार-बार फोटो हटाने के लिए बोला लेकिन जब हलदर मंडल की तरफ से अश्लील फोटोग्राफ नहीं हटाया गया तो इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई।


नंबर की पहचान करने के लिए इससे आईटी सेल को उपलब्ध कराया गया। ऐसा इसलिए भी किया गया ताकि दोषी की पहचान कर उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जा सके। व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के आरोप में हलदर मंडल के खिलाफ महिला थाने में अब केस दर्ज किया जा चुका है। महिला साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डाले जाने की घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही है। हलदर मंडल की मानसिकता को लेकर पुलिस विभाग शर्मसार है।

टैग्स