ब्रेकिंग
बिहार में बालू तस्करों का दुस्साहस: जब्त ट्रैक्टर को पुलिस छुड़ाकर हुए फरार, कई थानों की फोर्स तैनातबिहार में उद्योग लगाने की राह हुई आसान: अब 30 दिनों में मिलेगी मंजूरी, डीम्ड क्लीयरेंस का नया नियम लागूबिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदलेदिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, जानिए.. क्या बोले?RJD में बने रहेंगे शिवचंद्र राम, पार्टी ने नामंजूर किया इस्तीफा; टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए थेबिहार में बालू तस्करों का दुस्साहस: जब्त ट्रैक्टर को पुलिस छुड़ाकर हुए फरार, कई थानों की फोर्स तैनातबिहार में उद्योग लगाने की राह हुई आसान: अब 30 दिनों में मिलेगी मंजूरी, डीम्ड क्लीयरेंस का नया नियम लागूबिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदलेदिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, जानिए.. क्या बोले?RJD में बने रहेंगे शिवचंद्र राम, पार्टी ने नामंजूर किया इस्तीफा; टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए थे

बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले

Bihar Police Transfer: सुपौल में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला किया है। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Transfer: बिहार के सुपौल में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर कई थानाध्यक्षों एवं पुलिस निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 


आदेश के अनुसार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश चौधरी को स्थानांतरित कर भपटियाही थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुनि राकेश कुमार को पुलिस कार्यालय सुपौल से पिपरा थानाध्यक्ष, पुनि संजय दास को पुलिस कार्यालय सुपौल से वीरपुर थानाध्यक्ष तथा पुनि अनिरुद्ध कुमार को पुलिस केंद्र सुपौल से भीमपुर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा,वर्तमान भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे, पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल तथा भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र सुपौल स्थानांतरित किया गया है।


इधर,त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सह एएलटीएफ प्रभारी सोनू कुमार को एससी-एसटी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए कोशी क्षेत्र सहरसा के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष से दूरभाष पर पूर्वानुमोदन प्राप्त किया गया है।


एसपी ने सभी नवपदस्थापित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे योगदान देने से पूर्व अपनी पात्रता (आहर्ता) संबंधी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं। यह प्रक्रिया बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी संकल्पों के अनुरूप होगी। 


एसपी शरथ आर एस ने सभी स्थानांतरित एवं नवपदस्थापित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही पूर्व पदस्थापन स्थल से संबंधित संचिका, कांड, वारंट, आवेदन एवं परिवाद आदि का प्रभार एक सप्ताह के भीतर संबंधित प्रतिष्ठान प्रधान को सौंपने का आदेश दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र सुपौल को इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले


बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले


बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले


बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता