ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार

Bihar News: बिहार पुलिस की प्रेमलीला! दारोगा को कांस्टेबल से हुआ ऐसा प्यार, मंदिर में जाकर रचा ली शादी; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के नवादा में एक दारोगा ने महिला कांस्टेबल के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी एक मंदिर में हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bihar News
दारोगा और महिला कांस्टेबल ने रचाई शादी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पुलिस महकमें में पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की प्रेमलीला कोई नई बात नहीं है। अक्सर राज्य के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों की प्रेम कहानी सामने आती रही है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, नवादा में दो पुलिसकर्मियों की शादी का एक मामला सामने आया है। नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी ने आपस में प्रेम विवाह किया है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो में दोनों मंदिर में शादी रचाते नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दारोगा जी को यह नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मंदिर के रसीद में दारोगा का नाम सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल का नाम सुमन कुमारी दर्ज है।


दोनों पुलिसकर्मी नवादा और मुंगेर जिले में पदस्थापित हैं। यह मामला नवादा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसमें उनके दो जवान शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता