ब्रेकिंग
सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस

BIHAR NEWS : पोल से सटकर आराम कर रहे थे 3 मजदूर, हाईटेंशन तार से झुलसे; एक की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के साहेबगंज में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए हैं। इनमें

BIHAR NEWS : पोल से सटकर आराम कर रहे थे 3 मजदूर, हाईटेंशन तार से झुलसे; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के साहेबगंज में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान मीनापुर थाना के रामस्वर्थ राम के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। यह घटना साहेबगंज प्रखंड के बंगरा निजामत चौड़ की है। 


जानकारी के मुताबिक बंगरा निजामत चौड़ में बिजली का तार बदला जा रहा था। इसी क्रम में पोल से सटकर आराम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए दो का इलाज चल रहा है। इन दोनों की पहचान तुर्की थाना के मुकेश कुमार और नीरपुर सरैया गांव के सुनील कुमार के रूप में हुई है। तीनों जख्मी को सबसे पहले साहेबगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। 


बिजली के ठेकेदार ने बताया कि मजदूर बिजली के पोल से सटकर आराम कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें करंट लगा और एक की मौत हो गई. मामले को लेकर साहेबगंज थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं दो बुरी तरह झुलस गए हैं. जख्मी का इलाज चल रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अन्य जख्मी मजदूरों की हालत अभी ठीक है. 


इधर, मुजफ्फरपुर के गायघाट के बरुआ चौक से मछली बेच कर लौट रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। यहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक मछली व्यापारी की पहचान बोचहां चौक के पास का रहने वाले गगनदेव सहनी के रूप में की गई है।