ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

PMCH में कोरोना संदिग्घ की मौत, बाथरुम में लटकता मिला शव

PATNA : पीएमसीएच के गुजरी वार्ड स्थित आइसोलेशन वार्ड में 44 साल की सुबोध कुमार अकेला नाम के शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सोमवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पीएमसीएच के गुजरी वार्ड स्थित आइसोलेशन वार्ड में 44 साल की सुबोध कुमार अकेला नाम के शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सोमवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया.

सुबोध  का शव क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में लूंगी के फंदे से लटकती हुई मिली है. शव को देखने के बाद सुबोध के आत्महत्या करने पर सस्पेंस बरकरार है. रात के वक्त इस घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

बताया जाता है कि सुवोध सचिवालय इलाके का रहने वाला था. पिछले 23 मई को ही उसे पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया  था. 10 दिनों से उसने बुखार और 25 दिनों से शरीर में दर्द होने की जानकारी दी थी. इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के पहले कहीं भी यात्रा नहीं की थी. उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के बाद से वह तनाव में था.