ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

amrit bharat train : बिहार को मिलेगी दूसरी अमृत भारत ट्रेन, इस दिन से होगी शुरुआत; जानिए रूट

amrit bharat train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह राज्य की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी।

amrit bharat train
amrit bharat train
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

amrit bharat train : बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य को दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। इसे सहरसा से-अमृतसर रूट पर चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में प्रस्तावित कार्यक्रम से 24 अप्रैल को वर्चुअल तरीके से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


जानकारी के अनुसार चेन्नई के अन्नानगर यार्ड से अमृत भारत का रैक भी बिहार पहुंच गया है। इसे फिलहाल सुपौल स्टेशन पर रखा गया है। बिहार में  पिछले साल दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन चलाई गई थी। इसके बाद यह दूसरी अमृत भारत ट्रेन बिहार से चलने वाली है और इसको लेकर लगभग सभी तैयारी कर ली गई है। 


नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन से पहले वाशिंग पिट को विद्युतीकृत करने सहित अन्य तैयारियां सहरसा में की जा रही हैं। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली के बीच चलाने की चर्चा थी। दोनों तरफ इंजन सुविधा वाली पुश पुल रैक वाली ट्रेन में आठ स्लीपर, 11 जनरल, एक पेंट्रीकार, दो एसएलआरडी समेत कुल 22 कोच रहेंगे। इस ट्रेन के चलने से कोसी वासियों सहित अन्य जगहों के लाखों रेल यात्रियों को सुविधा होगी।


जानकारी हो कि, अमृत भारत ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की क्षमता रखती है। तेज गति के कारण यह ट्रेन प्रीमियम ट्रेनों से पहले गंतव्य स्टेशन पर पहुंचती है। नई तकनीक की इस ट्रेन में सभी कोच सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं, जिससे सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहतर है। सहरसा-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन के रैक को सिमरी बख्तियारपुर से सुपौल तक लेकर सहरसा के चालक गए।