ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक 72 घंटे में गिरफ्तार, बेंगलुरु से छपरा लाई पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक गजेंद्र कुमार पांडे को छपरा साइबर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। अरेस्टिंग के बाद उसे पुलिस छपरा लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

bihar
वायरल वीडियो पर एक्शन
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने वाले युवक को छपरा साइबर थाने की पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अपने साथ छपरा लेकर पहुंची है।


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री को धमकी देने के साथ-साथ देश में पूर्व में हुई प्रधानमंत्रियों की हत्या का उल्लेख करते हुए भी दिखाई दे रहा था।


वीडियो वायरल होने के बाद छपरा साइबर थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में आरोपी युवक की पहचान की गई, जो पूर्व में भी सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है।


तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस के आधार पर छपरा साइबर थाना की टीम ने बेंगलुरु में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ छपरा ले आई। फिलहाल आरोपी से साइबर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे प्रकरण में कोई और व्यक्ति या संगठन शामिल तो नहीं है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट