ब्रेकिंग
Bihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर

फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज

Bihar News: फल्गु नदी में रबर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद मछलियों की भरमार हो गई, जिसे पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग नदी में उतर रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: फल्गु नदी बीते तीन दिनों से अचानक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसकी वजह रबर डैम से छोड़ा गया पानी है, जिसने नदी का पूरा मंजर बदल दिया। शनिवार सुबह नदी में बहते पानी के साथ बड़ी संख्या में मछलियां आने लगीं, जिसके बाद बच्चों से लेकर बड़े तक मछली पकड़ने के लिए उमड़ पड़े। कोई जाल से तो कोई टोकरी और हाथों से मछलियां पकड़ता नजर आया। पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल बन गया और बच्चों की आवाज से नदी किनारा गुलजार हो उठा।


दरअसल, जिला प्रशासन ने रबर डैम की सफाई के लिए 3 अप्रैल की रात पानी को डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का फैसला लिया था। शुक्रवार देर रात पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को इसका असर साफ दिखा। पानी के साथ बहकर आई मछलियों की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी की ओर दौड़ पड़े।


फल्गु नदी एक बरसाती नदी है, जहां मानसून के दौरान डैम के अपस्ट्रीम में जमा पानी का उपयोग सालभर तर्पण और पिंडदान के लिए किया जाता है। मार्च के बाद जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगता है और श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित पूजा सामग्री के कारण पानी दूषित हो जाता है। 


देवघाट और आसपास के घाटों पर दुर्गंध की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे शहर की छवि प्रभावित होती है। इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बचा हुआ पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि मानसून 2026 से पहले डैम और घाटों की साफ-सफाई कराई जा सके। इस कार्य को जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर पूरा करेंगे।


हालांकि, प्रशासन ने संगत घाट, ब्राह्मणी घाट समेत डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लोगों के नदी में उतरने पर सख्त चेतावनी जारी की है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग नदी में उतरकर मछली पकड़ रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

रिपोर्ट: नितम राज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता