ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ?

पेड़ से लटकी मिली युवती की डेड बॉडी, लव-अफेयर का मामला

NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड पंचायत के चटकरी स्थित शारदा माइंस के दक्षिण जंगल में पेड़ से लटकता एक युवती का शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. सूत्रो

पेड़ से लटकी मिली युवती की डेड बॉडी, लव-अफेयर का मामला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड पंचायत के चटकरी स्थित शारदा माइंस के दक्षिण जंगल में पेड़ से लटकता एक युवती का शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. सूत्रों की मानें तो यह मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेमी को सतगावां थाना द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मृतका का शव रजौली थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. 


थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांवा थाना के कानिकीन्ध गांव निवासी नारायण सिंह की 22 वर्षीय पुत्री बबिता कुमारी उर्फ कोबिया का शव चटकरी स्थित शरदा माइंस के दक्षिण जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ था. घटना की सूचना फ़ोन के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा मिलने पर जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचा. 


महिला का शव पेड़ पर नीले और हरे रंग की साड़ी से गर्दन में फांस कर लटका हुआ था. ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है. मृतका के परिजन द्वारा लिखित आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता