ब्रेकिंग
पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमपटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

BIHAR: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, 9 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, बेटे और बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस

रोहतास जिले के डिहरी थाना क्षेत्र में रेशमा खातुन ने प्रेमी इश्तेखार हसन और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मोहम्मद अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR: बीते कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोमवार को रोहतास जिले से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिहरी नगर थाना क्षेत्र के इदगाह मोहल्ले में रहने वाली रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। हालांकि हत्या के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया है तथा इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।


9 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार प्रेमी मो इश्तेखार हसन का मृतक की पत्नी रेशमा खातुन के साथ विगत् आठ-नौ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जब रेशमा खातुन के पति को हुई तो, उसने पूरी बात अपने परिजनों को भी बता दिया और परिवार के सभी सदस्य रेशमा खातुन को भला बूरा कहने लगे। जिससे नाराज पत्नी रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी मो इश्तेखार हसन के साथ मिलकर एक सप्ताह पूर्व हीं पति के हत्या की योजना बना डाली।


पत्नी और प्रेमी ने की गला दबाकर हत्या 

हत्याकांड का खुलासा करते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि रेशमा खातून एवं उसके प्रेमी मोहम्मद इश्तेखार हसन ने हीं मोहम्मद अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। योजना के अनुसार मो इश्तेखार हसन बीते रविवार की रात में हीं कोलकाता से अपने दोस्त मोहम्मद जमशेद के साथ डिहरी ऑन-सोन आ गया एवं स्टेशन पर रूक कर रेशमा खातुन के फोन का इंतजार करने लगा। बीती रात करीब 01 बजे जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया तो सही मौका देखकर रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी इश्तेखार हसन एवं उसके दोस्त मो जमशेद को घर पर बुला लिया और घर के एक कमरे में सो रहे मो अशरफ की  गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस दौरान मो जमशेद घर के बरामदे में खड़ा होकर परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।


बेटे-बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस

वहीं इस वारदात के दौरान बगल के कमरे में सो रहे मृतक के पुत्र को जब कमरे से शोर एवं आहट सुनाई दी, तो वह जाग गया और घटना की सूचना  पुलिस को दे दी। जिसके बाद घटनास्थल पर तत्काल पहुंची डेहरी नगर थाना एवं डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।


भागने के दौरान प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को घर की छत से कूदकर एवं एक अन्य व्यक्ति को घर के दरवाजे से भागने के क्रम में पकड़ लिया। इस हत्याकांड में पुलिस के समक्ष दोनों ने अपनी एवं मृतक की पत्नी रेशमा खातून की संलिप्तता स्वीकार की है तथा सभी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से मोहम्मद अशरफ का शव बरामद किया गया है तथा घटना के समय उपयोग किए गए तीन मोबाइल को भी जप्त कर लिया गया है। हत्या के आरोपी मो इश्तेखार हसन डिहरी नगर थाना क्षेत्र के नीलकोठी गुरूद्वारा गली एवं मो जमशेद कोलकाता का रहने वाला है।