ब्रेकिंग
Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित

बिहार : पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सुनते ही पति को आया हर्ट अटैक, जेसीबी से शव को दफनाया गया

MUZAFFARPUR : कोरोना का कहर देशभर में जारी है. आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि कोरोना से जंग जीतने वालो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना का कहर देशभर में जारी है. आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है. 


लेकिन कुछ लोगों में कोरोना का खौफ अभी भी भरा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. जहां पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही पति को हर्ट अटैक आ गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद गांव वालों ने शव को एंबुलेंस से उतरने नहीं दिया और वापस गांव लेकर चले आए. सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और  स्थानीय मुखिया के सहयोग से जेसीबी से शव को दफनाया गया.

बताया जा रहा है कि सरैया प्रखंड के आनंदपुर गंगोलिया गांव के रहने वाले मुरलीधर ठाकुर की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई, लहीं मुरलीधर की रिपोर्ट निगेटिव थी. पत्नी की रिपोर्ट सुनते ही उन्हें हर्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.  मृतक के शव को एंबुलेंस से घर लाया गया. लेकिन पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण यहां ग्रामीणों ने उनके शव को 7 घंटे तक एंबुलेंस से बाहर नहीं आने दिया. मृतक का बेटा जयपुर में रहता है. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुची और स्थानीय मुखिया की मदद से शव को दफनाया गया.