ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स के रिटायर्ड डॉक्टर ने की आत्महत्या, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना धनगढ़वा कोड़ीहार पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव की है

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स के रिटायर्ड डॉक्टर ने की आत्महत्या, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना धनगढ़वा कोड़ीहार पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव की है। जहां पंखे में लटका शव बरामद होने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। 


सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र है कि मृतक की पत्नी ने उसे काफी टॉर्चर किया है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। एयरफोर्स के रिटायर्ड डॉक्टर शाह आलम की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी जिसके बाद घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  


मृतक के सुसाइड नोट में अपनी बीवी और ससुराल वालों को घटना के लिए दोषी बताया। एयरफोर्स में डॉक्टर रहे शाह आलम जनवरी 2024 में रिटायर्ड हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने गांव में दवाई वाला डॉट कॉम के नाम से क्लिनिक खोल रखा था और समाज के लोगों की सेवा कर रहे थे। उनके भाई का कहना है कि शाह आलम जब नौकरी कर रहे थे तभी उनकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ भागी थी। शाह आलम की मौत का जिम्मेदार उनकी पत्नी और ससुराल वाले हैं। वहीं मृतक शाह आलम के बेटे ने बताया कि उनके अब्बा और अम्मी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। जिसमें अब्बा की जीत हुई थी। लाख समझाने के बाद अम्मी की गलत कदम की वजह से अब्बू काफी डिप्रेशन में रहा करते थे। 


वही परिजनों ने बताया कि सुबह में जब उनके रूम से किसी तरह की आवाज नहीं आई तब वो खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि शाह आलम पंखे से झूल रहे हैं। तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें यह लिखा गया था कि मैं अपनी पत्नी साजिया व ससुराल वाले के प्रताड़ित किया जा रहा हूँ जिससे अजीज आकर मैं अपनी जिन्दगी जिना नहीं चाहता हूँ इसलिए खुद सुसाइड कर रहा हूँ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स