ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

पटना में शादी समारोह बना खूनी रणभूमि: डीजे पर डांस के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Bihar News: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया...

पटना में शादी समारोह बना खूनी रणभूमि: डीजे पर डांस के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस सनसनीखेज घटना में 17 वर्षीय युवक विकास कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई नन्हकी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दुजरा इलाके में हुई, जहां ललित महतो के घर शादी समारोह चल रहा था। पटना सिटी के जमुनापुर से आई बारात में देर रात तक डीजे पर नाच-गाना जारी था। इसी दौरान बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच डांस को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।


सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर लौट गई। लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से गई, विवाद ने फिर उग्र रूप ले लिया। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ लोग जान बचाने के लिए पास के एक घर में छिप गए।


आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने उस घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान नन्हकी कुमार बाहर निकला, जिसे पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। भाई की पिटाई की खबर सुनकर विकास कुमार मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात संभालने के बजाय हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


लगातार हुए हमले से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन जल्दबाजी में उनकी दो बाइक और एक चाकू वहीं छूट गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।


मृतक विकास कुमार, कल्लू महतो का पुत्र था और अपने परिवार में नौ भाइयों और दो बहनों में सातवें स्थान पर था। परिवार पहले ही एक बेटे को खो चुका था, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


विकास की बहन ने आरोप लगाया कि करीब 15 हमलावर थे, जो बारात के साथ आए थे। उसने बताया कि कुछ लोग नशे में थे और जानबूझकर विवाद को बढ़ाया। पहले उसके भाई नन्हकी को पीटा गया, फिर विकास को निशाना बनाकर उसकी हत्या कर दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुद्धा कॉलोनी थाना के थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर डांस को लेकर विवाद ही मुख्य कारण माना जा रहा है।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।