ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती

Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में एमए उर्दू के छात्र जाबिर अंसारी के एडमिट कार्ड में नाम और फोटो की गंभीर गलती सामने आई है। परीक्षा से एक दिन पहले सुधार नहीं होने से छात्र का भविष्य अधर में लटका है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल विश्वविद्यालय की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि एक छात्र का भविष्य भी संकट में डाल दिया है। एमए परीक्षा देने जा रहे छात्र के एडमिट कार्ड में गंभीर त्रुटि पाई गई है।


छात्र का नाम जाबिर अंसारी है, लेकिन एडमिट कार्ड में उसका नाम “जाबिर अनाड़ी” दर्ज कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि कार्ड पर उसकी अपनी तस्वीर के बजाय एक लड़की की फोटो लगा दी गई है। परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली है, लेकिन अब तक इस गलती को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


जाबिर अंसारी एमए (उर्दू) के छात्र हैं। बुधवार को वह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में एडमिट कार्ड में सुधार के लिए भटकते नजर आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। छात्र को डर है कि इस त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड के कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है। यहां तक कि अगर किसी तरह प्रवेश मिल भी गया, तो जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।


जाबिर अंसारी अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय स्तर पर इसे कंप्यूटर ऑपरेटर की त्रुटि बताया जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने बड़े शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार की गंभीर लापरवाही कैसे हो सकती है। फिलहाल, छात्र न्याय और त्वरित सुधार की उम्मीद में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट क… | FirstBihar