ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

राजधानी पटना में 3 मर्डर: 20 करोड़ की जमीन के लिए कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भीड़ के हत्थे चढ़ गये दोनों हत्यारे

पटना के फुलवारीशरीफ में जमीन विवाद को लेकर बड़ा हिंसक घटनाक्रम सामने आया, जहां अपराधियों ने एक 65 वर्षीय कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। भीड़ ने भाग रहे दोनों बदमाशों को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। तीन हत्याओं से इलाके में दहशत है और पुलिस मामले

बिहार
बिहार में बेलगाम अपराधी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार का गठन होने और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही थी कि अब प्रदेश में क्राइम पर लगाम लग सकेगा, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से सामने आई है, जहां सोमवार को तीन मर्डर हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन के विवाद में एक नहीं बल्कि तीन हत्या हुई है। इससे समझा जा सकता है कि बिहार में अभी भी जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार दो अपराधियों ने पहले कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। भूपतिनगर निवासी 65 वर्षीय अशर्फी सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से भागने लगे। 


तभी दोनों भीड़ के हत्थे चढ़ गये। लोगों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। यह मामला 20 करोड़ रुपये के भूमि विवाद से जुड़ हुआ है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।  


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वो पहुंचे तो देखा कि दो लोग हत्या के बाद बाइक से भाग रहे थे। तभी भीड़ ने दोनों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों ने भीड़ पर गोली दागने की कोशिश करने लगा। तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला।