ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar News : 1 अप्रैल से पटना से बख्तियारपुर जाने का सफर होगा महंगा! बढ़ जाएंगे दाम; जेब से देने होंगे अधिक पैसे

Bihar News : 1 अप्रैल से पटना-बख्तियारपुर लेन पर दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को 3.5% अधिक टोल टैक्स देना होगा। जानिए नई दरें और टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से।

bakhtiyarpur toll tax
bakhtiyarpur toll tax
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : दो दिन बाद यानि पहली अप्रैल से पटना-बख्तियारपुर लेन पर दीदारगंज टोल प्लाजा से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को पहले की तुलना में अधिक टोल टैक्स देना होगा। इसकी जानकारी पटना- बख्तियारपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लिए गए इन निर्णय का अनुपालन एक अप्रैल की मध्य रात्रि से किया जाएगा।


दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर 181.3 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क पर यह टोल टैक्स वृद्धि लागू की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के आदेशों के तहत टोल में 3 से 3.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसका प्रभाव सभी प्रकार के वाहनों पर पड़ेगा। अब इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दीदारगंज स्थित टोल प्लाजा पर पहले की अपेक्षा तीन से साढ़े तीन प्रतिशत अधिक टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। 


वहीं,इस टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को गैर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही के लिए 350 रुपए का मासिक भुगतान करना होगा। इसके लिए एक बार में ही राशि का भुगतान कर मासिक पास बनाया जाता है। पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लिए गए इन निर्णय का अनुपालन करना हमारा काम है। 


टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया कि सभी तरह के सरकारी वाहन, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस वाहन, डाक विभाग के वाहन आदि को बिना टैक्स दिए टोल पार करने की अनुमति है। पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर पटना से जाने और आने के मार्ग में चौबीस घंटे एंबुलेंस सेवा, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की सुविधा, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है।