ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’

Bihar News: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, पटना DM ने 3 महिला टीचर के खिलाफ ले लिया बड़ा एक्शन, केस दर्ज करने का आदेश

Bihar News: पटना में बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन महिला शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। चुनाव कार्य में असहयोग, आदेश की अनदेखी और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के चलते यह कार्रवाई हुई। डीएम ने एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में बीएलओ के कार्य में तैनात तीन महिला शिक्षकों के खिलाफ डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम त्याग राजन एसएम ने तीनों महिला शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम के सख्त रूख से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पटना में बीएलओ के कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने के कारण तीन महिला शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अनुशंसा पर की गई।


रविवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने तत्काल प्रभाव से रूपा कुमारी, सलोनी कुमारी और अनुपमा भारती को निलंबित कर दिया। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धाराओं के अंतर्गत इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया।


तीनों शिक्षिकाओं को बीएलओ के रूप में विभिन्न बूथों पर नियुक्त किया गया था। रूपा कुमारी बूथ संख्या 399, शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय, सलोनी कुमारी बूथ संख्या 211, प्राथमिक विद्यालय मुरलीचक और अनुपमा भारती बूथ संख्या 48, शास्त्रीनगर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय की बीएलओ के तौर पर तैनात किया गया था।


इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने न तो प्रशिक्षण में भाग लिया और न ही बीएलओ ड्यूटी ज्वॉइन की। यहां तक कि वरीय अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद उन्होंने आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। इस घोर लापरवाही के चलते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता