ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

पटना में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने की सम्राट चौधरी को मौके पर बुलाने की मांग

पटना के नाला रोड स्थित सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट से 15 वर्षीय लड़की की मौत के तीन दिन बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया। आगजनी और नारेबाजी के बीच पुलिस ने भीड़ को हटाया और कई महिलाओं को हिरासत में लिया

बिहार
न्याय की लगाई गुहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: 24 नवंबर को पटना के नाला रोड स्थित सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट में एक 15 साल की लड़की के छत से छलांग लगाने का मामला सामने आया था। अपार्टमेंट की छत से गिरने से बच्ची की मौत हो गयी थी। घटना के 3 दिन बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी की जिससे यातायात बुरी तरह जाम हो गया। 


पुलिस की कार्यशैली से गुस्साएं लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सूबे के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को मौके पर बुलाने की मांग कर दी। कहने लगे कि सम्राट चौधरी को बुलाइए क्या अब उनको जंगलराज नहीं दिख रहा है। नाबालिग बच्ची की अपार्टमेंट की छत से गिरने से तीन दिन पहले बच्ची की मौत के बाद आज गुरुवार को घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये और जमकर हंगामा मचाने लगे। पुलिस से इंसाफ की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि जिस बच्ची के बारे में बताया गया कि छत से गिरकर कर उसकी मौत हुई है। 


सड़क जाम और बढ़ते बवाल को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। भीड़ द्वारा डीएसपी राजेश रंजन के साथ भी बदसलूकी की गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया। एहतियात के तौर पर नाला रोड और आस-पास की दुकानें बंद करा दी गईं। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


दरअसल वह मामला कुछ और ही है। लड़की से रेप करके उसे छत से फेंक दिया गया था। हम यही चाहते हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची को इंसाफ मिले। यह बात हमारे बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंचनी चाहिए। हम गृह मंत्री से न्याय चाहते हैं। भाई ने बताया कि मेरी दीदी के साथ गलत हुआ है, हमको इंसाफ चाहिए। मेरी बहने को रेप के बाद छत से फेंका गया है। घटना से आक्रोशितों लोगों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर आगजनी कर रहे लोगों को खदेड़कर वहां से भगाया और यातायात बहाल कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डीएसपी के साथ धक्कामुक्की की। जिसके बाद लोगों को वहां से पुलिस कर्मियों ने खदेड़ा जिसके बाद नालारोड में यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


बताया जाता है कि 24 नवंबर को पटना के नाला रोड इलाका स्थित सुलक्षणा पैलेस अपार्टमेंट की छत से एक लड़की के कूदने की बात सामने आई थी। छत से कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। तब अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी व्यक्ति ने मृतका की पहचान नहीं की। घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला। पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच में लगी हुई थी कि आज परिजनों और स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये और न्याय की गुहार लगाने लगे। 



पटना से सूरज की रिपोर्ट