ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती

Patna News: पटना के नए एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने पदभार संभालते ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। लेकिन इससे पहले ही वीआईपी इलाके में फायरिंग की घटना ने उन्हें चुनौती दे दी हैं।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के नवनियुक्त एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करते हुए राजधानी की कमान अपने हाथों में ले ली। उन्होंने पद संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी नीति बिल्कुल भी ढीली नहीं होगी हालांकि, इससे पहले पटना के वीवीआईपी इलाके में फायरिंग कर बदमाशों ने उन्हें कड़ी चुनौती दे दी।


दरअसल, पटना की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने पूर्णिया के तत्कालीन एसपी कार्तिकेय कुमार को पटना का एसएसपी नियुक्त कर दिया। तबादले के बाद गुरुवार को कार्तिकेय कुमार ने पटना के एसएसपी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। 


पद ग्रहण के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने कहा कि, कानून व्यवस्था को पटना में सख्ती से लागू किया जाएगा। अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी, और जो भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


हालांकि पटना के नए SSP की ज्वाइनिंग से ठीक पहले अपराधियों ने सबसे बड़े वीआईपी इलाके में फायरिंग कर के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दिया है। नए एसएसपी कार्तिकेय कुमार के पदभार संभालने के बाद इस फायरिंग की घटना की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई है, उसी रास्ते से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर आते जाते रहते है, ऐसे में इसे बड़ी विफलता मानी जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें