ब्रेकिंग
Bihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

BIHAR: शिक्षा के क्षेत्र में AI को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: हर जिले में मॉडल स्कूल-कॉलेज बनाने का निर्देश

पटना में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था में AI तकनीक को प्राथमिकता देने, मॉडल विद्यालय-महाविद्यालय के उन्नयन, TRE-4 रोस्टर तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-आधारित शिक्षा प्रणाली स्थापित करने के निर्द

बिहार
बिहार में AI आधारित शिक्षा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में विभाग की योजनाओं, नीतियों एवं प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर द्वारा विभाग की वर्तमान स्थिति एवं कार्य-प्रगति की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद उन्होंने विभागीय प्राथमिकताओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। 


बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धि) तकनीक को उच्च प्राथमिकता दी जाए एवं अकादमिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक आधारित बनाया जाए। मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को AI आधारित, कौशल-केंद्रित एवं शोधोन्मुख दिशा में विकसित करने की आवश्यकता भी व्यक्त की। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में UGC दिशानिर्देशों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। 


मंत्री सुनील कुमार ने यह भी कहा कि चुनावी घोषणापत्र में किए गए घोषणाओं को विभाग समयबद्ध रूप से पूर्ण करे। माननीय मंत्री जी ने  प्रत्येक जिले में एक मॉडल विद्यालय एवं मॉडल महाविद्यालय के उन्नयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दिया । माननीय मंत्री जी ने शैक्षणिक सत्र को नियमित तथा करने हेतु TRE-4 का रोस्टर शीघ्र  तैयार करने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में नियमित शारीरिक गतिविधियों के संचालन पर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए।


अंत में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता एक उत्तरदायी, आधुनिक, तकनीक-संचालित ,कदाचाररहित  एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली की स्थापना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं परिणाम-उन्मुख कार्य-निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

BIHAR: शिक्षा के क्षेत्र में AI को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: हर जिले में मॉडल स्कूल-कॉलेज बनाने का निर्देश


BIHAR: शिक्षा के क्षेत्र में AI को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: हर जिले में मॉडल स्कूल-कॉलेज बनाने का निर्देश

टैग्स