ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

पटना फायरिंग का राज खुला: दोस्ती बनी दुश्मनी, आपसी विवाद में चली गोलियां; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Bihar News: पटना के शास्त्रीनगर इलाके में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह घटना किसी गैंगवार की नहीं, बल्कि आपसी विवाद का नतीजा थी, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अभी फरार...

पटना फायरिंग का राज खुला: दोस्ती बनी दुश्मनी, आपसी विवाद में चली गोलियां; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर इलाके में हुई सनसनीखेज फायरिंग की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती तौर पर इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन जांच में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला किसी गैंगवार या बाहरी साजिश का नहीं, बल्कि आपसी विवाद का नतीजा था, जिसने हिंसक रूप ले लिया।


यह घटना 14 मार्च 2026 की देर रात की है, जब कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों में डर का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।


तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तेजी से काम किया। इस केस में शिव कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर जांच आगे बढ़ी। सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने जहानाबाद में छापेमारी की, जहां से मिथिलेश यादव और नरेश यादव को हिरासत में लिया गया।


दोनों से कड़ी पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। इसी कड़ी में दीपक कुमार का नाम सामने आया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं। बरामदगी में दो देशी कट्टा, 8 एमएम की जिंदा गोलियां, एक खोखा, .303 की गोली, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस केस को और मजबूत करने में जुटी है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस फायरिंग कांड में कुल चार लोग शामिल थे। तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और चौथे की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।