ब्रेकिंग
Bihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

पटना से दिल्ली का ये होगा बढ़ा हुआ रेल किराया, स्लीपर में 20 और AC में चुकाना होगा 40 रुपये ज्यादा

PATNA : साल के आखिरी दिन रेलवे ने किरायों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। 2020 के पहले दिन से ही बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा। यानि नये साल पर यात्रियों को अपनी जे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : साल के आखिरी दिन  रेलवे ने किरायों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। 2020 के पहले दिन से ही बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा। यानि नये साल पर यात्रियों को अपनी जेब ढ़ीली करनी होंगी। बढ़े हुए किरायों का कितना असर पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। आइए बताते हैं आपको...

नई दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर के आसपास है। अगर आप नई दिल्ली से पटना तक ऑर्डिनरी नॉन एसी ट्रेन से सफर करते हैं तो बढ़े हुए किराए के एक पैसे के मुताबिक आपको 10 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली से पटना के लिए नॉन एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी के हिसाब से 20 रुपये ज्यादा देने होंगे। इसी तरह अगर आप एसी क्लास में यात्रा करते है 4 पैसे की बढ़ोतरी के मुताबिक 40 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

बता दें कि नॉन एसी सेकेंड क्लास के किराये में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। स्लीपर क्लास के लिए भी किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जबकि फर्स्ट क्लास के किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।वहीं मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सेकेंड क्लास के किराये में 2 पैसे, स्लीपर क्लास के किराये में 2 पैसे तथा फर्स्ट क्लास के किराये में 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एसी क्लास में एसी चेयर कार के किराये में 4 पैसे, एसी-3 टीयर के लिए 4 पैसे, एसी-2 टीयर के किराये में 4 पैसे तथा एसी फर्स्ट क्लास के किराये में भी चार पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

टैग्स