ब्रेकिंग
Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट

पटना से बड़ी खबर: इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी, विमान से उतरते ही कमर रियाज को पुलिस ने दबोचा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने गुजरात के अहमदाबाद से

पटना से बड़ी खबर: इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी, विमान से उतरते ही कमर रियाज को पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने गुजरात के अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था।


बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आरोपी शख्स ने क्रू मेंबर के साथ पहले तो बदतमीजी की और बाद में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस घटना के बाद विमान के भीतर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। किसी तरह से आरोपी को फ्लाइट में रोका गया और जैसे ही फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड की, वैसे ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।


आरोपी युवक की पहचान कमर रियाज के रूप में हुई है, जो पश्चिम चंपारण के बेतिया की रहने वाला बताया जा रहा है और अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E126 में यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।