ब्रेकिंग
बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला

पटना से इन शहरों के लिए अब नई बस सेवा, वाराणसी और रांची के लिए पीपीपी मोड में परिचालन

PATNA : पटना में नए बस स्टैंड की शुरुआत के साथ बस सेवा को बिहार और अन्य राज्यों के लिए ज्यादा बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में अब पटना से वाराणसी

पटना से इन शहरों के लिए अब नई बस सेवा, वाराणसी और रांची के लिए पीपीपी मोड में परिचालन
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना में नए बस स्टैंड की शुरुआत के साथ बस सेवा को बिहार और अन्य राज्यों के लिए ज्यादा बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में अब पटना से वाराणसी, रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए नई बसों का परिचालन पीपीपी मोड में शुरू किया जाएगा।


पटना से राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों के लिए भी नई बसें चलाई जाएंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए जल्द ही टेंडर भी जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि पटना से वाराणसी के लिए निगम की तरफ से अभी कोई बस नहीं चलाई जा रही। उधर रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए जो बसें पहले से चलाई जा रही थी उन्हें कोरोना काल में बंद कर दिया गया। फिलहाल पटना से झारखंड के शहरों के लिए केवल प्राइवेट बसें ही चल रही है लेकिन अब निगम इस दिशा में पहल करने जा रहा है।


इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर के साथ-साथ गोरखपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी। गोरखपुर के लिए गोपालगंज होते हुए नई बसों का परिचालन किया जाएगा। फिलहाल रांची और जमशेदपुर के लिए दो-दो नई बसें चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि बिहार से आने जाने वाले यात्रियों को इस नई सेवा से काफी फायदा मिलेगा।

टैग्स