ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना समेत 25 जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

PATNA : बिहार में गर्मी का असर अब लोगों को दिखना शुरू हो गया है। राज्य का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज की

पटना समेत 25 जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में गर्मी का असर अब लोगों को दिखना शुरू हो गया है। राज्य का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब इस बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग में 25 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 25 जिलों में लू की स्थिति रह सकती है। जिसमें पटना, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया का नाम शामिल है। यहां हीट वेव ( लू) का प्रभाव बने रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 21 अप्रैल से आंशिक राहत के आसार भी नजर आ रहे हैं। 20 अप्रैल के बाद हल्की बारिश की भी अनुमान लगाई गई है।


मालुम हो कि, रविवार को पटना, भागलपुर के सबौर और सुपौल में (हीट वेव) लू का असर देखने को मिला। इन शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री ऊपर रहा। मौसमविदों के अनुसार पछुआ हवा की मजबूत स्थिति और आर्द्रता में कमी आने के कारण लू जैसे हालात बने हैं। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए अगले चार दिनों तक प्रदेश में लू का प्रभाव बने होने का अनुमान है। 


आपको बताते चलें कि, लू चलने के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने को भी कहा गया है। मौसम संबंधी पूर्वानुमान, चेतावनी और खबरों से पूरी तरह अपडेट रहें। अपने इलाके में लू की चेतावनी हो तो दोपहर में बिना जरूरी काम से बाहर न निकलें। पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे लेकिन पानी पीते रहें। ओआरएस घोल, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, ठंडाई, तोरानी जैसे।पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। तेज धूप में सिर ढककर बाहर निकलें, छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। नंगे पैर बाहर न निकलें। अगर दोपहर में खुले में काम करते हैं तो बीच में थोड़ा-थोड़ा आराम करें, इसके लिए पेड़ के नीचे या छाया का सहारा लें।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें