ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

पटना सहित आठ जिले के 108 बालू घाटों का शूरू होगा दोबारा टेंडर, जानें कब से कब तक है डेट

PATNA : बिहार में पटना सहित आठ जिलों के 108 बालू घाटों का 31 जनवरी से दो फरवरी तक दोबारा टेंडर होगा. बता दें कुछ टेक्निकल कारणों से बिहार राज्य खनन निगम ने पिछला टेंडर रद्द कर दिया

पटना सहित आठ जिले के 108 बालू घाटों का शूरू होगा दोबारा टेंडर, जानें कब से कब तक है डेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पटना सहित आठ जिलों के 108 बालू घाटों का 31 जनवरी से दो फरवरी तक दोबारा टेंडर होगा. बता दें कुछ टेक्निकल कारणों से बिहार राज्य खनन निगम ने पिछला टेंडर रद्द कर दिया था. जिसमें पटना, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, लखीसराय, जमुई, गया और सारण जिले के बालू घाट शामिल हैं. इसका मकसद पर्याप्त मात्रा में बालू का खनन कर निर्माण कार्यो के लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. 


खनन निगम के मुताबिक बुधवार को सभी 108 बालू घाटों को टेंडर जारी किया गया है. निगम ने इसे भरने की अंतिम तारीख 27 जनवरी तय की है. वहीं आठों जिलों का टेंडर 31 जनवरी से 2 फरवरी तक के बीच खोला जाएगा. बता दें पहले करीब 200 बालू घाटों का टेंडर हो चुका है. उन सभी जगह से खनन भी शुरू हो चुका है. वहीं इसके बाद से बालू की कीमत बाजार में सामान्य होने लगी है. 


मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने अवैध बालू खनन वह ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों के बीच कार्रवाई करते हुए कई ओवरलोड वाहनों को पकड़कर खनन विभाग को सौंपा. वाही ठेकेदारों को भी सख्त निर्देश दिया. पालीगंज SSP अवधेश दीक्षित और SDO मुकेश कुमार ने मंगलवार को टीम बनाकर अनुमंडल के लगभग सभी घाटों का औचक निरीक्षण किया. इसी क्रम में 19 ओवरलोडिंग वाहनों को भी जब्त भी किया.


एसएसपी ने बताया कि महाबलीपुर और जलपुरा बालू घाट के ठेकेदारों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया तो घाट बंद कराने की अनुशंसा की जाएगी साथ ही पालीगंज विक्रम और रानी तालाब के बालू घाटों पर संबंधित ठेकेदारों को भी सख्त निर्देश दिया वहीं ओवरलोडिंग में रानी तालाब में 8 विक्रम में सात और दुल्हन बाजार में आठ गाड़ी को संयुक्त टीम द्वारा जप्त किया गया है जिसे खनन विभाग और परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

टैग्स