ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Patna News: पटना में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल–बाल बची डॉक्टर की जान

Patna News: पटना के पीएमसीएच के बाहर एक डॉक्टर की कार में अचानक आग लग गई। डॉक्टर सुरक्षित बाहर निकल गए, वाहन पूरी तरह जल गया, लेकिन किसी प्रकार की चोट या जनहानि नहीं हुई।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna News: राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के बाहर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते–होते टल गया। अस्पताल से बाहर निकलते ही एक डॉक्टर की कार में अचानक आग लग गई। 


घटना के बाद पीएमसीएच परिसर में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। गनीमत रही कि डॉक्टर समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता