ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...

युवक का शव नहीं मिलने पर पटना में बवाल, नाराज लोगों ने AIIMS गोलंबर को किया जाम

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद एम्स गोलंबर पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए शव की बरामदगी की मांग की गई।

Patna News
पटना में हंगामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। शव की बरामदगी में देरी और प्रशासन पर लापरवाही के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।


घटना भूसौला पोखर की है, जहां बिक्रम थाना क्षेत्र के मोहनचक निवासी 28 वर्षीय बिलेन्द्र मांझी की डूबने से मौत हो गई। हादसे के करीब 12 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 9 बजे एम्स गोलंबर को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


जानकारी के अनुसार, बिलेन्द्र मांझी रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने भूसौला पोखर के पास आए थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए बाहर निकले, तभी पैर फिसलने से वे पोखर में गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बारातियों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन प्रशासन से जल्द गोताखोरों की टीम लगाकर शव बरामद करने की मांग कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता