ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

अब पटना-मुजफ्फरपुर शहर में घुसने से पहले सावधान: हर रास्ते की हुई नाकाबंदी, मुंह में लगेगा ब्रेथ एनालाइजर, गाडी की होगी जांच

PATNA : चार दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पटना में शराब का काम बंद हो जाये तो पूरा बिहार सुधर जायेगा. उनकी सलाह पर अमल के लिए प्लान तैयार हो गया है. प

अब पटना-मुजफ्फरपुर शहर में घुसने से पहले सावधान: हर रास्ते की हुई नाकाबंदी, मुंह में लगेगा ब्रेथ एनालाइजर, गाडी की होगी जांच
Editor
3 मिनट

PATNA : चार दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पटना में शराब का काम बंद हो जाये तो पूरा बिहार सुधर जायेगा. उनकी सलाह पर अमल के लिए प्लान तैयार हो गया है. पटना शहर में एंट्री के हर रास्ते पर नाकाबंदी की जायेगी. शहर में घुसने से पहले अपनी गाड़ी, बैग से लेकर मुंह सब चेक कराइये. दूसरे जिलों से पटना तक आने वाली 8 सड़कों पर उत्पाद विभाग दो दिन बाद से चेकपोस्ट शुरू कर देगा. सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि मुजफ्फरपुर में भी ऐसी ही व्यवस्था होगी. उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर शहर की भी नाकेबंदी करने का एलान किया है.


दरअसल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शराब पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नाकेबंदी का ये प्लान तैयार किया है. इसके तहत सभी जिलों की सीमा पर चेकपोस्ट बनाये जाने हैं. लेकिन इसकी शुरूआत पटना और मुजफ्फरपुर से की जा रही है. पटना शहर में दूसरे जिले से आने वाले 8 रास्तों पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का चेकपोस्ट 24 घंटे काम करेगा. इन चेकपोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग की टीम न सिर्फ सारी गाडियों की चेकिंग करेगी बल्कि शराब पी रखी है या नहीं इसकी जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर भी मुंह में लगायेगी.

बिहार के उत्पाद आयुक्त बी. कार्तिकेय धनजी ने बताया कि बिहार में शराब की तस्करी रोकने के लिए कई चेकपोस्ट बनाये गये हैं. लेकिन वे सब राज्य के बार्डर पर हैं. उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल और नेपाल से लगती सीमा पर चेकपोस्ट काम कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कुछ शराब तस्कर बिहार में शराब पहुंचा पाने में सफल हो जा रहे हैं. ऐसे में मद्य निषेध विभाग अब जिलों की सीमा पर भी निगरानी रखने जा रहा है. ताकि जिलों में शराब की खेप या शराबी न घुस पायें. जिलों के बार्डर पर बनने वाले चेकपोस्ट में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के साथ साथ दूसरी सुविधायें भी दी जायेंगी.


1 दिसंबर से पटना, मुजफ्फरपुर में चेकपोस्ट

जिलों के बार्डर की नाकेबंदी करने के पहले चरण में 1 दिसंबर से पटना और मुजफ्फरपुर में चेकपोस्ट की शुरूआत की जा रही है. पटना शहर में आने वाली 8 सड़कों पर चेकपोस्ट बनाये गये हैं. वहीं मुजफ्फरपुर में 6 जगहों पर चेकपोस्ट बनाये गये हैं. वहां एक उत्पाद अधिकारी के साथ साथ सिपाही औऱ होमगार्ड तैनात रहेंगे. चेकपोस्ट पर शहर में घुसने वाली गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की जायेगी. वहीं, जरा भी शक हुआ तो गाडी में सवार व्यक्तियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की जायेगी.