ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

पटना मरीन ड्राइव पर अगले महीने दौड़ेगी डबल डेकर बस, दीघा से कंगन घाट का किराया 100 रुपये

सितंबर से पटना के जेपी गंगा पथ पर ओपन डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी। पर्यटक दीघा घाट से कंगन घाट तक 15.5KM तक गंगा दर्शन कर सकेंगे, किराया सिर्फ ₹100 होगा।

Bihar
डबल डेकर से गंगा नदी का दीदार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर पटना से आ रही है, महानगरों की तर्ज पर डबल डेकर बस पर चढ़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रही है। जेपी गंगा पथ पर ओपन डबल डेकर बस चलाने के लिए परिवहन विभाग से परमिट मिल गया है। अब पर्यटक अगले महीने से दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक का सफर डबल डेकर बस से तय करेंगे। 


दीघा से कंगन घाट की दूसरी करीब 16 किलोमीटर है। इस डबल डेकर बस पर गंगा नदी और ऐतिहासिक धरोहर को लोग देख पाएंगे। जिसका किराया 100 रुपये रखा गया है। यदि कोई इस दौरान नाश्ता का पैकेट ऑर्डर करते हैं तो डबल डेकर बस पर नाश्ते के पैकेट की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए अलग से पेमेंट करना होगा। यह बस 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। बस के चलने का टाइम जल्द ही जारी किया जाएगा।  


दरअसल पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) कोटूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा किनारे बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया था। जिस पर काम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब पर्यटक यहां ओपन डबल डेकर बस से गंगा की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। परिवहन विभाग से इसकी अनुमति मिल गई है और यह सेवा सितंबर से शुरू होने जा रही है। 


इस डबल डेकर बस का इंतजार लोग काफी पहले से कर रहे थे। अब लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। कुछ दिन बाद सितंबर  महीने से पटना के जेपी गंगा पथ जिसे लोग मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं, यहां डबल डेकर बस का परिचालन शुरू होगी। इस बस में कुल 40 सीट है। 20 ऊपर और 20 नीचे सीट लगा हुआ है। बस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बस की सीटें आरामदायक है।


 इसके अंदर माइक्रोवेव, एसी, फ्रिज, बाथरूम की सुविधा दी गयी है। इमरजेंसी के लिए बस में पैनिक बटन लगाया गया है। किसी भी इमरजेंसी होने पर बस में लगी इस बटन को दबाने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। यह डबल डेकर बस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे यात्री चलते-चलते गंगा नदी और पटना शहर का खुला नजारा आरामदायक सीटों से देख सकें। 

टैग्स