ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

यह कैसा सुशासन ! पटना में बेखौफ बदमाशों ने दौड़ा - दौड़ा कर दो युवकों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा - तफरी

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे हटते हो

यह कैसा सुशासन ! पटना में बेखौफ बदमाशों ने दौड़ा - दौड़ा कर दो युवकों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा - तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे हटते हो। एक तरफ अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर राज्य के डीजीपी यह कहते हैं कि अपराधियों को घर बैठे नहीं दीजिए उनको दौड़ा दौड़कर अरेस्ट कीजिए तो दूसरे तरफ अपराधी हर रोज नई-नई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक साथ दो युवकों को गोली मार दी है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक साथ दो युवक को गोली मार दी है। बाइक सवार अपराधियों ने दौड़ा - दौड़ा कर दोनों पर गोलियां बरसाई। इन दोनों युवक के पेट में गोली लगी है, जिससे ये लोग काफी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 



मालूम हो कि, जिस जगह इस घटना को अंजाम दिया गया है वह राजधानी पटना के पॉश इलाका में गिना जाता है। इन इलाकों में देर रात तक लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में इस तरह की घटना पुलिस की गश्ती को लेकर कई सवाल खड़ी करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।


इधर, सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने कहा कि कदम कुआं थाना क्षेत्र में लगभग 8:00 बजे राजेंद्र नगर स्थित बेबी पार्क के सामने तीन मोटरसाइकिल पर अपराधियों द्वारा दो व्यक्तियों को गोली मारी गई है। घायल दोनों युवकों की पहचान सूरज मिश्रा और पप्पू कुमार को गोली मारी गई है। सूरज मिश्रा भोजपुरी के रहने वाले हैं और पप्पू कुमार राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके के निवासी बताए जाते हैं। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है सभी बिंदुओं पर जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता