ब्रेकिंग
DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, छात्रों ने किया लोगों को जागरूक

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने नाटक, पोस्टर, भाषण और ब्लड प्रेशर जांच के माध्यम से हाई ब्लड प्रेशर के प्रति लोगों को जागरूक किया।

बिहार न्यूज
“विश्व उच्च रक्तचाप दिवस”
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस द्वारा ब्रह्मपुर, न्यू जगनपुरा स्थित कॉलेज परिसर में “विश्व उच्च रक्तचाप दिवस” का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें” रखी गई।


कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम (2025-2028) की कक्षा समन्वयक डॉ. मोनिका की देखरेख में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, भाषण, पोस्टर प्रस्तुति और ब्लड प्रेशर जांच के माध्यम से उच्च रक्तचाप के कारण, उपचार और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में सत्यजीत, खुशी, सपना, काजल, मनीषा, सुनीता, मुस्कान, निशा चौरसिया, पूजा, अंकिता, अंजली, अनुप, धनराज, विक्की, निधि, श्वेता, निरजलता, अंजू और सोमा समेत कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दा विफलता जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रक्तचाप जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि उच्च रक्तचाप का नियंत्रण केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है, जिसके लिए सुलभ जांच और उचित स्वास्थ्य सेवाएं जरूरी हैं। इस अवसर पर संस्थान की नर्सिंग प्राचार्या प्रिंसी मंडल, सभी शैक्षणिक संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, छात्रों ने किया लोगों को जागरूकपटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, छात्रों ने किया लोगों को जागरूक

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, छात्रों ने किया लोगों को जागरूक

टैग्स