ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

वृंदावन में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न, देश की प्रगति और विश्व शांति के लिए हुई प्रार्थना

वृंदावन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति, राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

वृंदावन: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में वृंदावन में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। महायज्ञ में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीबों के कल्याण की कामना के साथ विशेष वैदिक अनुष्ठान किए गए। इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति अर्पित की।


महायज्ञ के दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कई समसामयिक और धार्मिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध करते थे, आज वही रामभक्ति की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज राम नाम का जाप कर रहे हैं।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं को भी इस विषय पर आगे आना चाहिए।


अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि जनता सनातन धर्म के विरोध को कभी स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में रामराज्य की स्थापना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।


महायज्ञ का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, पूर्णाहुति और श्रद्धालुओं के सामूहिक पूजन के साथ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टैग्स