ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वाराणसी में PM मोदी तो बख्तियारपुर में नीतीश, कार्तिक पूर्णिमा पर दिखी भक्ति

DESK : कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ जहां वाराणसी दौरे पर हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर दौरे पर नजर आए. प्रधानमंत्

वाराणसी में PM मोदी तो बख्तियारपुर में नीतीश, कार्तिक पूर्णिमा पर दिखी भक्ति
First Bihar
2 मिनट

DESK : कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ जहां वाराणसी दौरे पर हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर दौरे पर नजर आए. प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक साथ कई योजनाओं का शुभारंभ किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में दीघा एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट को जनता के लिए समर्पित किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के लिए रवाना हो गए. बख्तियारपुर पर पहुंचकर नीतीश कुमार ने वहां बड़ी ठाकुरबारी में पूजा अर्चना की.


बड़ी ठाकुरबारी में पूजा अर्चना करने के बाद नीतीश अपने पैतृक घर भी गए और वहां अपनी बचपन की यादें ताजा की. इसके बाद नीतीश कुमार उचित स्कूल भी गए, जहां उन्होंने कभी पढ़ाई की थी. बख्तियारपुर स्थित श्री गणेश उच्च विद्यालय का उन्होंने जायजा लिया. इस स्कूल में अभी भी निर्माण का काम चल रहा है. बख्तियारपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोग आतुर दिखे. मुख्यमंत्री अपने पैतृक घर की छत पर चढ़े और वहां से सब का अभिवादन भी किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके घर में सभी मुन्ना कह कर बुलाते हैं और जब एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश ने यहां पहुंचे तो वह लोगों से अपना साथ जुड़ाव महसूस कर सकते थे.


उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में वाराणसी के अंदर शिरकत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय काशी विश्वनाथ पहुंचकर वहां भगवान शिव की पूजा की और उसके बाद पुरुष पर सवार होकर राजघाट के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली कार्यक्रम के दौरान वाराणसी में मौजूद हैं और इस वक्त वाराणसी के घाटों पर 15 लाख के दीप से की गई सजावट का नजारा देखने को मिल रहा है.