ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

बिहार में अब दिन में ही नहीं रात में भी होगी वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और अवैध परिचालन पर नकेल कसने की तैयारी

Bihar News: परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए अब रात में भी वाहन जांच अभियान चलाने का फैसला लिया है। अवैध परिचालन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के साथ रात्रि ड्यूटी करने वाले चलंत दस्ता सिपाहियों को 3000 रुपये मासिक राशन मनी भत्ता मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निगरानी अभियान में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य में वाहन जांच अभियान सिर्फ दिन के समय ही नहीं, बल्कि रात में भी चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अवैध परिचालन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी रोक लगाना है।



नई व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग का चलंत दस्ता प्रमुख राजमार्गों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों के मुख्य मार्गों पर भी रात के समय सक्रिय रहेगा। विभाग की टीम रात में औचक वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस विशेष अभियान में अवैध रूप से चल रहे व्यावसायिक वाहनों, क्षमता से अधिक माल ढोने वाले ट्रकों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



परिवहन मुख्यालय से जारी निर्देश के बाद इस नई व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग का मानना है कि अक्सर दिन में प्रशासनिक निगरानी बढ़ने के कारण अवैध और ओवरलोड वाहन रात के समय सड़कों पर निकलते हैं, जिससे सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। नई व्यवस्था से ऐसे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।



रात में तैनात चलंत दस्ता सिपाहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें प्रति माह 3,000 रुपये का राशन मनी भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था वित्त विभाग के 11 अक्टूबर 2017 के संकल्प के अनुसार लागू की गई है और आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।



संबंधित स्थापना कार्यालय द्वारा यह राशि चलंत दस्ता सिपाहियों के मूल वेतन के साथ जोड़कर हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। हालांकि, यदि कोई सिपाही लगातार 30 दिनों से अधिक समय तक अर्जित अवकाश, विशेष प्रशिक्षण या क्षेत्र से बाहर आधिकारिक भ्रमण पर रहता है, तो उस अवधि के लिए उसे राशन मनी भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा।



परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से फील्ड में तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे रात के समय भी अधिक प्रभावी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। विभाग को उम्मीद है कि रात्रिकालीन वाहन जांच अभियान से अवैध परिवहन पर रोक लगेगी, राजस्व की चोरी कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता