ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद आज से बदलेगी कोर्ट की व्यवस्था, वर्चुअल के अलावे फिजिकल सुनवाई भी होगी

PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद न्यायालयों के कामकाज की व्यवस्था एक बार फिर से बदल गई थी। पटना जिले के सभी सेशन और सब डिविजनल कोर्ट वर्चुअल मोड में काम कर रह

तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद आज से बदलेगी कोर्ट की व्यवस्था, वर्चुअल के अलावे फिजिकल सुनवाई भी होगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद न्यायालयों के कामकाज की व्यवस्था एक बार फिर से बदल गई थी। पटना जिले के सभी सेशन और सब डिविजनल कोर्ट वर्चुअल मोड में काम कर रहे थे लेकिन आज से यह फिजिकल मोड में भी सुनवाई करेंगे। पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और इसके मुताबिक अब फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरीके से मुकदमों की सुनवाई चलेगी। 


इसकी सूचना जिले के सभी अधिवक्ता संघों को भेज दी गयी है। हालांकि कोर्ट परिसर में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। कोर्ट में मुकदमा की सुनवाई में उपस्थित होना जरूरी है तब वैसे पक्षकार कोर्ट की अनुमति पर ही कोर्ट परिसर में जा सकते हैं। फिजिकल मोड में न्यायिक कार्य शुरू करने के लिए पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने जिला जज से मिलकर मांग की थी। 


अधिवक्ता संघों से जुड़े वकीलों ने जिला जज से मिलकर फिजिकल न्यायिक कार्य शुरू करने की मांग की थी। आपको बता दें कि कोरोना के कारण जिले के सभी कोर्ट में वर्चुअल न्यायिक कार्य हो रहे थे। फिजिकल सुनवाई शुरू होने से न केवल वकीलों बल्कि पक्षकारों ने भी राहत की सांस ली है।

टैग्स