ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

बिहार में आंधी-बारिश का कहर: राज्यभर में अबतक 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

Bihar News: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है और संवेदना व्यक्त की है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन कई परिवारों पर यह कहर बनकर टूटी है। अचानक आए बारिश के दौरान वज्रपात और अन्य कारणों से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बारिश और वज्रपात के कारण असमय ही मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया है।


सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “राज्य में वज्रपात की घटना में औरंगाबाद में 02, गया में 03, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।


आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। सभी से अपील है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता