ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थानेदारों पर एक्शन से नाराज बिहार पुलिस एसोसिएशन, पूछा- अबतक कितने SP-DSP पर हुई है कार्रवाई

PATNA : शराबबंदी कानून में ढिलाई बरतने के आरोप में चार थानेदारों पर गाज क्या गिरी बिहार पुलिस एसोसिएशन अब खुलकर मुख्यालय के सामने आ गया है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत

थानेदारों पर एक्शन से नाराज बिहार पुलिस एसोसिएशन, पूछा- अबतक कितने SP-DSP पर हुई है कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शराबबंदी कानून में ढिलाई बरतने के आरोप में चार थानेदारों पर गाज क्या गिरी बिहार पुलिस एसोसिएशन अब खुलकर मुख्यालय के सामने आ गया है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने मुख्यालय के इस फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि आखिर शराबबंदी कानून में ढिलाई बरतने के आरोप में केवल पुलिस के छोटे पदाधिकारियों पर ही गाज क्यों गिरती है.


मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय को यह बताना चाहिए कि अब तक अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने या फिर अपराधियों के साथ सांठगांठ जैसे आरोपों में कितने एसपी और डीएसपी पर कार्रवाई हुई है. पुलिस एसोसिएशन का आरोप है कि जब भी शराब माफिया अपराधियों से सांठगांठ की बात होती है तो केवल बिहार पुलिस के कनीय अधिकारियों या कर्मियों पर एक्शन लिया जाता है. आज तक किसी भी बड़े अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. 


बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि सबके लिए मुख्यालय को एक नीति और सिद्धांत रखना होगा, वह अपराधियों से सांठगांठ शराब माफिया से पुलिसकर्मियों के संबंध को सही नहीं ठहराता लेकिन एसोसिएशन का स्पष्ट मानना है कि अगर जिले में ऐसे अपराधिक गठजोड़ के लिए थानेदार या नीचे के पुलिसकर्मी दोषी हैं तो फिर जिलों में तैनात एसपी और डीएसपी क्यों दोषी नहीं हो सकते.


अब तक किसी भी एसपी और डीएसपी की नौकरी ऐसे मामलों में नहीं गई है जबकि थानेदारों को विश्व में स्थापित कर दिया जाता है. आपको बता दें कि शराबबंदी कानून में कार्रवाई को लेकर ढिलाई बरतने वाले पटना और वैशाली के 11 और मुजफ्फरपुर के दो थानेदारों को निलंबित कर दिया गया है. 

टैग्स