ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

गरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव ने पटना में दलित-महादलित समाज को संबोधित किया। उन्होंने गरीबों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिया।

बिहार न्यूज
गरीबों का घर टूटने नहीं देंगे तेजस्वी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: माउंटेन मैन दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दलित और महादलित समुदाय को लोगों को संबोधित किया। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुसहर-भूईयां और गरीब तबके के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि लालू जी ने पटना में इन लोगों को रहने के लिए आशियाना दिया लेकिन आज उसकी स्थिति ऐसी है कि वह घर टूट-फूट रहा है। लेकिन इनका हाल चाल लेने वाला कोई नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि पढ़ाई और लिखाई में यह समाज काफी पीछे है। इन लोगों को शिक्षित करना चाहिए। इन लोगों को गरीबी से मुक्त करने का काम करना चाहिए। लेकिन सत्ता में बैठे हुए लोग इनके घर पर ही बुलडोजर चलवा रहे हैं। इन्हें बेघर कर रहे हैं। ये लोग नाला के किनारे किसी तरह रहते हैं, लेकिन वहां से भी इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। लालू जी इन लोगों को बसाते थे लेकिन भाजपा वाला इन लोगों को उजाड़ने का काम कर रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि दशरथ राम मांझी कहते थे कि जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। उसी तरह आप लोगों को भी प्रण लेना होगा कि ऐसे सरकार को छोड़ना नहीं है, ऐसे सरकार को तोड़कर रखने का काम करना है। आप सब लोग एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने का काम कीजिए और लालू जी के हाथों को मजबूत करने का काम करे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया, कहा कि अगर कही भी गरीबों पर बुलडोजर चलेगा तो तेजस्वी वहीं आकर के खड़ा हो जाएगा, आपके घर को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। 


जबकि पटना सिटी में नौजर घाट से कंगन घाट के बीच गंगा किनारे बने सभी अवैध और अनधिकृत मकानों समेत अतिक्रमण हटाने का निर्देश वहां रहने वाले लोगों को दिया था। जिला प्रशासन ने करीब 290 मकानों और दुकानों को खाली करने का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद वहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। लोगों का खाना पीना भी दुश्वार हो गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार इन लोगों का बयान और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चल रहा है, जो खूब वायरल भी हो रहा है। 


जिसमें ये लोग कह रहे हैं कि हम लोगों के घर पर बुलडोजर चढ़ाने के लिए नोटिस भेजा गया है, लेकिन ना तो तेजस्वी यादव मिलने पहुंचे हैं और ना ही चिराग पासवान ही हाल चाल जानने पहुंचे हैं। जबकि चुनाव के वक्त हरेक नेता यहां पहुंचता है, आज कोई मदद के लिए सामने नहीं आए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि सरकार की ओर से जो नोटिस भेजा गया है, उसमें थाना नंबर 170 का जिक्र है, जबकि हमारी जमीन थाना नंबर 110 में है। 110 को 170 बताकर जबरन हमारी जमीन छीनी जा रही है। फोरलेन बनाने के नाम पर करीब 290 घरों और दुकानों तो तोड़ दिया जाएगा। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। तेजस्वी यादव के अभी तक पटना सिटी नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जबकि तेजस्वी यादव का अब यह बयान सामने आया है कि अगर कही भी गरीबों पर बुलडोजर चलेगा तो तेजस्वी वहीं आकर के खड़ा हो जाएगा, आपके घर को तोड़ने नहीं दिया जाएगा।