ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

कौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट

तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि हर ब्रांड की शराब होम डिलीवरी हो रही है। पेपर लीक और सीवान AK-47 मामले पर भी सरकार को घेरा। 19 अगस्त को राजभवन मार्च का किया ऐलान।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के कई सवालों का उन्होंने जवाब दिया। 10 साल से बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को तेजस्वी यादव ने पूरी तरह फेल बताया। 


कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का यह बहुत बड़ा रैकेट है। इस कानून को लेकर एनडीए में ही घमासान मचा हुआ है। जब तेजस्वी यादव से यह पूछा गया कि क्या शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल आप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जाकर पूछिए? तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी बिल्कुल फेल है। कौन से ब्रांड का दारू बिहार में नहीं मिल रहा है? हरेक कंपनी की दारू होम डिलीवरी हो रही है। सिर्फ कहने के लिए लोग कहते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। जबकि हकीकत यह है कि सत्ता में बैठे लोगों का यह बहुत बड़ा रैकेट है।


वही पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि बिहार पेपर लीक का राजधानी बनता जा रहा है। ऐसी कोई बहाली नहीं होती है, जब पेपर लीक नहीं होता है। हर बार पेपर लीक होता है। कभी भी निष्पक्ष चयन नहीं हो पाया है। बिहार शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है। छात्र अपने अधिकार के लिए  लड़ते हैं तब उनके ऊपर एके 47 से गोलियां दागी जाती है। आखिरकार सीवान में एके 47 से छात्र पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। इसे लेकर हमलोगों ने दिल्ली में यह तय किया है कि 19 अगस्त को पटना में मार्च करेंगे और गवर्नर साहब को अपनी बातें बताएंगे। 19 मार्च को अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक-47 मामले पर राजभवन मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने मार्च का ऐलान किया है। हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वो आए। हम राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे पहले डीजीपी से मुलाकात की थी। पहले भी हमलोगों ने सरकार से यह मांग की थी कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? एके 47 मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी केवल एक सिपाही को बर्खास्त किया गया है। अभी तक ना तो एसपी का निलंबन हुआ है और ना ही कोई बड़ा एक्शन ही लिया गया। भाजपा के लोगों ने तो एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक लाख भी नौकरी नहीं दे पाई।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को लाल किला से अपने भाषण में अर्बन नक्सली कहे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब किसान आंदोलन करते हैं तब किसान खालीस्तानी हो जाते हैं। इस तरह का भाषा पीएम मोदी को शोभा नहीं देता है, कभी अर्बन नक्सली कहते हैं। इससे पहले भी हम लोगों ने कई प्रधानमंत्री देखे हैं जो कभी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किये हैं। इस तरह के भाषा का प्रयोग करने से वर्तमान पीएम को बचना चाहिए और छात्रों से माफी मांगना चाहिए। नीट मामले में पीएम मोदी ने क्या कार्रवाई अब तक की यह बताना चाहिए। क्या पीएम मोदी गारंटी देंगे कि अगली बार नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक नहीं होगा।  

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट