ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

स्वास्थय समिति में भी फैला कोरोना, बुडको एमडी समेत कई कर्मी हुए पॉजिटिव

PATNA : कोरोना का संक्रमण अब बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति में भी पहुंच गया है. राज्य स्वास्थ्य के 10 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना का संक्रमण अब बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति में भी पहुंच गया है. राज्य स्वास्थ्य के 10 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं बुडको में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है. बुडको सह आवास बोर्ड के एमडी रमन कुमार सहित कई कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 




खबर के मुताबिर राज्य स्वास्थ्य समिति में वित्तिय कंसलटेंट, एकाउंटेंट, गार्ड सहित अन्य कई कर्मी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले वहां चार कर्मी संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद अन्य लोगों की जांच हुई, तो उसमें से छह अन्य कर्मी संक्रमित मिले. 10 की संख्या में संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय में सेनेटाइजेशन का काम कराया जा रहा है. 

वहीं बुडको के एमडी रमन कुमार सहित कुछ कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना डीएम ने रमन कुमार के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. जिसके बाद राजापुल स्थित बुडको के ऑफिस को बंद कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद बुडको के तमाम कर्मचारी और इंजीनियर डरे हुए हैं. बुडको में कोरोना का प्रवेश एक ठेकेदार के स्टाफ के जरिए हुआ है. बताया जा रहा है कि ठेकेदार का कर्मी बुडको ऑफिस में हुई बैठक में शामिल हुआ था और उसके बाद वह कोरोना संक्रमित पाया गया था.