ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बेटे की मौत के 12 दिन बाद बोले पिता- बड़ी मन्नतों से मिला था सुशांत, लास्ट में क्या हुआ बताया भी नहीं

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने एकलौते बेटे की मौत के बारे में पहली बार बात की है. गुरुवार को एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे की शादी को लेकर

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने एकलौते बेटे की मौत के बारे में पहली बार बात की है. गुरुवार को एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे की शादी को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत मन्नत के बाद यह पैदा हुआ था. यह कहते हुए उनके आंखों में आंसू आ जाते थे. इसके बाद उन्होंने कहा कि मन्नतों के साथ मांगे गए बच्चों के साथ अक्सर यही होता है. सुशांत की शादी को लेकर उन्होंने कहा कि वे 2021 में शादी करने वाले थे. इसके साथ ही उन्होंने अंकिता लोखंड़े और कृति सेनन के बारे में भी बात की. हालांकि उन्होंने रिया चक्रवर्ती को पहचानने से इंकार कर दिया. 

बेटे की मौत के 12 दिन बाद बोले पिता- बड़ी मन्नतों से मिला था सुशांत, लास्ट में क्या हुआ बताया भी नहीं

किसी भी इंसान को इस से बड़ा दुख क्या हो सकता है कि बुढ़ापे में उसके सामने उसका सहारा चला जाए. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने  मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जव वह छोटा था, तब वह अपनी फीलिंग्स को उनके साथ शेयर करता था, लेकिन पिछले कई सालों से वह एकांत में रहने लगा था. भर्राई आवाज में उन्होंने कहा कि 'पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं.' उन्होंने कहा कि जो लिखा होता है वहीं होता है. मैनें हमेशा कोशिश यही की,  कि उसे कोई परेशानी न हो लेकिन अंतिम समय में क्या हुआ उसने मुझे कुछ बताया भी नहीं. 

बेटे की मौत के 12 दिन बाद बोले पिता- बड़ी मन्नतों से मिला था सुशांत, लास्ट में क्या हुआ बताया भी नहीं

सुशांत की शादी के बारे में उनके पिता ने बताया कि इस पर बात हुई थी, तो उसने बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे. यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी.' हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है. उन्होंने कहा,'हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके.' 

बेटे की मौत के 12 दिन बाद बोले पिता- बड़ी मन्नतों से मिला था सुशांत, लास्ट में क्या हुआ बताया भी नहीं

इस दौरान सुशांत के पिता ने अंकिता लोखंड़े और कृति सेनन के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि अंकिता लोखंडे सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पटना में भी उनसे मिलने आईं थी. वहीं सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान कृति सेनन उनके पास बैठी थीं. उन्होंने बताया कि आए तो बहुत लोग थे पर कोरोना के कारण सब मास्क पहने थे और वे किसी को पहचानते नहीं थें.कृति सेनन उनके पास बैठीं थी. वहीं रिया चक्रवर्ती के नाम पर उन्होंने कहा कि वे और किसी को नहीं जानते हैं 

बेटे की मौत के 12 दिन बाद बोले पिता- बड़ी मन्नतों से मिला था सुशांत, लास्ट में क्या हुआ बताया भी नहीं