ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए 33

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए 337 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाई गई हैं. जिससे लगभग 5 लाख प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे हैं. सोमवार को भी देश के विभिन्न राज्यों से 35 ट्रेनें बिहार आएंगी. उम्मीद है कि लगभग 43 हजार प्रवासी मजदूर अपने घर लौटेंगे.


सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट


ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सोमवार को 35 ट्रेनें आएंगी. भारतीय रेल देशभर में रेलवे से जुड़े सभी जिलों से श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन के लिए तैयार है. भारतीय रेल एक दिन में लगभग 300 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने में सक्षम है, लेकिन वर्तमान में इसका आधे से भी कम उपयोग किया जा रहा है. पूरी क्षमता के साथ रेलमार्गों के परिचालन से देश भर में उन प्रवासियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की जा सकेगी जो अपने गृह राज्यों को वापस जाना चाहते हैं. भारतीय रेल जिलों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार विशेष श्रमिक रेलगाड़ियां चलाने के लिए भी तैयार है.


सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट


एक बार प्रत्येक जिले से अपने गृह राज्यों में वापस जाने के इच्छुक प्रवासियों की जानकारी उपलब्ध कराये जाने के बाद, भारतीय रेल रेलगाड़ियों के संचालन में मदद के लिए आगे की कार्यवाही कर सकता है. श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, गोवा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया जा रहा है. इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में, ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों की उचित जांच सुनिश्चित की जाती है. यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है.



सोमवार को बिहार आनेवाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट

सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट

सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट

सोमवार को बिहार आएंगी 35 ट्रेनें, 43 हजार प्रवासी मजदूर लौटेंगे घर, देखिये पूरी लिस्ट 


टैग्स