ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bihar News: बिना पासपोर्ट म्यामांर से भारत, आधार कार्ड बना कॉलेज में लिया दाखिला; बिहार में पकड़ाए 6 विदेशी

BIHAR NEWS : बिहार हमेशा से ही अपनी अनोखी चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार हमेशा से ही अपनी अनोखी चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। अब एक ताजा मामला ऐसा आया है कि इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं कि क्या है यह खबर? 


जानकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल ने छह अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इनलोगों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद हड़कंप का माहौल भी कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों म्यांमार के छह नागरिकों को अवैध ढंग से भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में ले लिया। यह लोग खुद को विद्यार्थी बता रहे हैं।


वहीं, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद संदेह होने पर एसएसबी ने सभी आरोपियों को प. बंगाल के दार्जिलिंग जिले की खोरीबारी थाना पुलिस को सौंप दिया।


वहीं, हिरासत में लिए गए म्यांमार के विद्यार्थियों के नाम मजी मयो हटई ली (26 वर्ष), लंघ नगइह निआंग (28 वर्ष), नाव थाउंग (27 वर्ष), फ्रांसिस टावक लियन संग (20 वर्ष), वान जा लियन (20 वर्ष) एवं रोलाण्ड नवल लियन बताए गए हैं। इनमें लंघ नगइह निआंग युवती है। 


बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में वह बिना किसी वीजा व पासपोर्ट के वे म्यांमार से मिजोरम के रास्ते नगालैंड पहुंचे थे। उसके बाद धर्मशास्त्र में डिग्री कोर्स के लिए विटर थियोलॉजिकल कॉलेज नगालैंड ने बिना आधार कार्ड के एडमिशन से मना कर दिया।


इधर ,इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से दिल्ली जाकर आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड बनवाया और उक्त कॉलेज में एडमिशन लिया। कॉलेज में छुट्टी के कारण उन्होंने तीन भारतीय व नेपाली सहपाठियों के साथ नेपाल के बिर्तामोर स्थित हैप्पी लैंड एडवेंचर पार्क जाने का प्लान किया, जहां इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ लिया।