ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन

BIHAR NEWS : ‘पति नहीं लवर के साथ रहेंगे’, बिहार में बिजली के टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां; घंटों चला फिल्मी ड्रामा

सीवान के भगवानपुर हाट में उस समय हड़कंप मच गया जब दो बच्चों की मां 4 लाख वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के बाद पति ने कई गंभीर आरोप भी लगाए।

BIHAR NEWS : ‘पति नहीं लवर के साथ रहेंगे’, बिहार में बिजली के टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां; घंटों चला फिल्मी ड्रामा
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

सीवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बच्चों की मां अचानक 4 लाख वोल्ट क्षमता वाली हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव के समीप की है। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लंबे समय तक चले समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

गोपालगंज की रहने वाली है महिला

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी की पत्नी मूरत देवी के रूप में हुई है। हालांकि उसका मायका सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसराव गांव में स्थित है। बताया जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी और वहीं से अचानक ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई।

बच्चों की मासूम पुकार ने भावुक कर दिया माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति दीपक मांझी अपने दोनों बेटों के साथ मौके पर पहुंच गया। पति के साथ पांच वर्षीय और तीन वर्षीय दोनों मासूम बच्चे भी थे। अपनी मां को टावर पर खड़ा देख दोनों बच्चे लगातार रोते रहे और हाथ जोड़कर नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।

बच्चों की मासूम आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने भी महिला से बच्चों का हवाला देकर सुरक्षित नीचे आने की अपील की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति दीपक मांझी ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। काफी प्रयास और समझाने के बाद उसे वापस घर लाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर घर से नकदी और आभूषण लेकर चली गई। पति का दावा है कि उसकी पत्नी कथित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी महिला ने इसी विवाद के दौरान अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

रिश्तेदार के घर से पहुंची थी टावर के पास

जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला भगवानपुर गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची थी। वहीं से वह अचानक हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के टावर की ओर चली गई और उस पर चढ़ गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने सुरक्षित उतारा, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

भगवानपुर हाट थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने महिला को पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग की ओर से इस मामले में लिखित आवेदन दिया जाता है तो कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पति ने जताई जान का खतरा

घटना के बाद महिला के पति दीपक मांझी ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उसने कहा कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा महसूस होता है। पति ने मांग की कि यदि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह लिखित रूप में इसकी जानकारी दे दे। उसका कहना है कि वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश स्वयं कर लेगा, लेकिन भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचना चाहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। समय रहते महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।